आज के इस लेख दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय (Dilshan Madushanka Biography in Hindi) हम आपको इनके बारे में विस्तार से जानकारी देंगें। भारत में खेले जाने वाले मशहूर (इंडियन प्रीमियर लीग) IPL लीग में हमारे देश को कई एक से बढ़कर एक ऐसे क्रिकेटर दिए हैं साथ ही आपको यह बता दे कि भारत में जल्द में IPL 2024 शुरू होने वाला हैं, और इस IPL 2024 में कई नए-पुराने भारत के व भारत से बाहर के खिलाड़ी खेलने वाले हैं, जिसमें एक नाम दिलशान मदुशंका का भी हैं जो इस IPL 2024 में भी हमें खेलते हुए नजर आने वाले है।
इससे पहले भी इन्होंने IPL के मैचों में खेले हैं, 2023 तक IPL में दिलशान मदुशंका ने एक भी मैच नहीं खेला हैं।दिलशान मदुशंका IPL 2024 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलेंगे, वैसे आपको यह बता दे कि दिलशान मदुशंका भारत के नहीं बल्कि श्री लंका के रहने वाले हैं और दिलशान मदुशंका को IPL 2024 में MI टीम ने 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा हैं हालांकि ये अभी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
दिलशान मदुशंका बायां हाथ की मध्यम तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, ये बल्लेबाजी दाएं हाथ से करते हैं। हमे पता है कि आप दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय जानने के लिए Dilshan Madushanka Biography in Hindi सर्च करके आए है, जिसमे हम इनके जन्म तिथि (Birth date), जन्म स्थान (Birth place), IPL 2024, क्रिकेट करियर (Cricket Career), Stats ,बोलिंग स्पीड (Bowling Speed), परिवार (Family), गर्लफ्रेंड (Girlfriend), सोशल मीडिया, जाति (Caste), धर्म (Religion), नेट वर्थ (Net worth) आदि के बारे में बताएंगे।
Contents
- 1 दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय (Dilshan Madushanka Biography in Hindi)
- 2 Dilshan Madushanka Biography in Hindi
- 3 दिलशान मदुशंका का परिवार (Dilshan Madushanka Family)
- 4 दिलशान मदुशंका गर्लफ्रेंड (Dilshan Madushanka Girlfriend)
- 5 दिलशान मदुशंका का क्रिकेट करियर (Dilshan Madushanka Cricket Career)
- 6 दिलशान मदुशंका आईपीएल 2024 (Dilshan Madushanka IPL 2024)
- 7 दिलशान मदुशंका क्रिकेट स्टेटस (Dilshan Madushanka Stats)
- 8 दिलशान मदुशंका नेट वर्थ (Dilshan Madushanka Net worth)
- 9 दिलशान मदुशंका सोशल मीडिया हैन्डल (Dilshan Madushanka Social Media)
- 10 Conclusion (निष्कर्ष)
- 11 FAQ’s
- 11.1 दिलशान मदुशंका का जन्म कब हुआ था?
- 11.2 दिलशान मदुशंका के पिता का क्या नाम हैं?
- 11.3 दिलशान मदुशंका हाइट (Dilshan Madushanka Height) कितनी हैं?
- 11.4 दिलशान मदुशंका किस टीम से IPL 2024 खेलने वाले हैं?
- 11.5 कौन हैं दिलशान मदुशंका की गर्लफ्रेंड?
- 11.6 दिलशान मदुशंका को IPL Auction 2024 में कितने में खरीदा?
दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय (Dilshan Madushanka Biography in Hindi)
दिलशान मदुशंका, जिनका जन्म 18 सितंबर 2000 को हंबनटोटा, श्रीलंका में हुआ था, जो श्रीलंका के क्रिकेटर हैं। और इनका पूरा नाम लोकुमारक्कलागे दिलशान मदुशंका हैं और इनकी उम्र 23 वर्ष हैं। सुजीत कृष्णथा दिलशान मदुशंका के पिताजी हैं, जो कि एक मछुआरे हैं, और इनकी माता एक गृहिणी हैं, जिनका नाम केजी नीलांथी हैं, दिलशान ने हंगामा विजयबा सेंट्रल कॉलेज में अपनी 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हैं।
दिलशान मदुशंका के पिता के 3 बेटे हैं इनके बड़े भाई सुदेश निर्मल भी एक क्रिकेटर हैं, और इनका छोटा भाई विद्यालय में अध्ययन करता हैं, जिसका नाम निपुण हैं। दिलशान मदुशंका दाएं हाथ के बल्लेबाज साथ ही ये बाएं हाथ के मध्यम तेज से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। इनको बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था, 27 अगस्त, 2022 को दिलशान ने दुबई में अपना टी20 डेब्यू अफगानिस्तान के खिलाफ खेल कर किया था।
24 जुलाई, 2023 को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ दिलशान मदुशंका ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और दिलशान मदुशंका ने अपना वनडे डेब्यू 10 जनवरी, 2023 को गुवाहाटी में भारत के खिलाफ एक इंटरनेशनल खेल कर किया था, लेकिन इस बार दिलशान मदुशंका इस बार भारत ले लिए IPL 2024 में खेलने वाले हैं, आईपीएल में ये मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
Dilshan Madushanka Biography in Hindi
पूरा नाम (Full Name) | दिलशान मदुशंका |
---|---|
उप नाम (Nick Name) | दिलशान |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 18 सितम्बर 2000 |
जन्म स्थान (Birth Place) | हंबनटोटा, श्रीलंका |
उम्र (Age) | 23 वर्ष |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता (Nationality) | श्रीलंका |
क्रिकेट भूमिका (Role) | गेंदबाज |
आईपीएल टीम (2024) | मुंबई इंडियंस (MI) |
बोलिंग स्टाइल | बाएं हाथ के मध्यम-तेज गति गेंदबाज |
बैटिंग स्टाइल | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
लम्बाई (Height) | 175 सेमी 5′ 9″ फीट |
धर्म (Religion) | बुद्ध धर्म |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
पत्नी (Wife) | – |
गर्लफ्रेंड (Girlfriend) | निमाशा नानायक्कारा |
दिलशान मदुशंका नेट वर्थ (Net Worth) | 1 से 4 मिलियन डॉलर |
दिलशान मदुशंका का परिवार (Dilshan Madushanka Family)
माता (Mother’s Name) | केजी नीलांथी |
पिता (Father’s Name) | सुजीत कृष्णथा |
भाई (Brother Name) | सुदेश निर्मल (बड़े; क्रिकेटर), निपुण (छोटे; छात्र) |
बहन (Sister Name) | जानकारी उपलब्ध नहीं हैं |
दिलशान मदुशंका गर्लफ्रेंड (Dilshan Madushanka Girlfriend)
दिलशान मदुशंका की उम्र 23 साल हैं और अगर बात करे इनके रिलेशनशीप के बारे में तो ये खिलाड़ी सिंगल नहीं हैं, दिलशान मदुशंका गर्लफ्रेंड का नाम निमाशा नानायक्कारा हैं।
यह भी पढ़ें: Shamar Joseph Biography in Hindi
दिलशान मदुशंका का क्रिकेट करियर (Dilshan Madushanka Cricket Career)
दिलशान मदुशंका जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत काफी उम्र से ही कर ली थी, उसके बाद दिलशान मदुशंका ने एक पेशेवर क्रिकेटर के रुप में अपनी क्रिकेट करियर की शुरुआत 13 मार्च, 2020 को प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए खेल कर की थी, दिलशान ने 9 दिसंबर, 2020 को दांबुला वाइकिंग्स के लिए खेलकर लंका प्रीमियर लीग 2020 में टी 20 में अपना पहला मैच खेला था।
दिलशान शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट करियर में आगे बढ़ते गए और फिर इन्हें अगस्त 2021 में, वह 2021 एसएलसी (श्री लंका क्रिकेट) आमंत्रण टी20 लीग के लिए एसएलसी (श्री लंका क्रिकेट) ब्लूज़ टीम में शामिल हुए। लंका प्रीमियर लीग 2021 में दिलशान मदुशंका को गॉल ग्लेडियेटर्स के लिए खेले थे, 8 जून 2022 को कोलंबो (एसएससी) में श्रीलंका ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के मैच में लिस्ट ए क्रिकेट में दिलशान मदुशंका ने अपना पदार्पण किया।
दिलशान मदुशंका ने लंका प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में जुलाई 2022 को जाफना किंग्स के साथ खेलने का मौका मिला, विश्व कप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के लिए जनवरी 2020 में दिलशान को अंडर-19 क्रिकेट मे खेलने के लिए चुना गया था, दिलशान मदुशंका ने एक मैच, जो कि नाइजीरिया के खिलाफ खेला था उसमें पांच विकेट लिये थे और अपने शानदार प्रदर्शन की एक झलक सबको दिखाई थी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम में मदुशंका को खेलाया था। इन्होनें अपना वनडे डेब्यू 2023 में भारत के खिलाफ किया था। दिलशान मदुशंका ने 13 मैचों में 22.11 की औसत से 28 विकेट लिए हैं।
दिलशान मदुशंका आईपीएल 2024 (Dilshan Madushanka IPL 2024)
दिलशान मदुशंका श्रीलंका के क्रिकेटर हैं, लेकिन इस बार ये खिलाड़ी भारत के इस IPL 2024 में खेलने वाले हैं IPL 2024 में दिलशान मदुशंका मुंबई इंडियंस (MI) टीम की तरफ से खेलने वाले हैं श्री लंका के इस बहतरीन गेंदबाज को मुंबई इंडियंस टीम ने 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा हैं, वैसे यह बात आपको बता दे कि दिलशान मदुशंका ने अपने वनडे क्रिकेट मैच की शुरुआत भारत के खिलाफ खेल कर की थी और आज ये MI टीम की तरफ से IPL 2024 में खेलने जा रहे हैं।
दिलशान मदुशंका क्रिकेट स्टेटस (Dilshan Madushanka Stats)
दिलशान मदुशंका बोलिंग (Dilshan Madushanka Bowling)
प्रारूप | मैच | इनिंग्स | गेंदों की संख्या | मेडन्स | विकेट्स | दी गई रनें | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकोनॉमी दर | औसत | स्ट्राइक दर | 4 विकेट हॉल्स | 5 विकेट हॉल्स |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 1 | 1 | 102 | 3 | 0 | 77 | 0/77 | 4.52 | – | – | 0 | 0 |
वनडे | 18 | 18 | 818 | 8 | 35 | 801 | 5/80 | 5.87 | 22.9 | 23.4 | 1 | 1 |
टी20 | 13 | 13 | 252 | 0 | 14 | 399 | 3/24 | 9.50 | 28.5 | 18.0 | 0 | 0 |
लिस्ट ए | 27 | 27 | 1224 | 13 | 55 | 1151 | 5/40 | 5.64 | 20.9 | 22.2 | 2 | 2 |
पहली श्रेणी | 10 | 19 | 1306 | 30 | 33 | 786 | 6/33 | 3.61 | 23.8 | 39.6 | 1 | 1 |
दिलशान मदुशंका बेटिंग (Dilshan Madushanka Batting)
प्रारूप | मैच | इनिंग्स | रन | नॉट आउट | हाई स्कोर | औसत | गेंदों की संख्या | स्ट्राइक दर | 100s | 50s | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 0.0 | 8 | 0.0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
वनडे | 18 | 10 | 36 | 8 | 19 | 18.0 | 76 | 47.4 | 0 | 0 | 5 | 5 |
टी20 | 13 | 4 | 2 | 1 | 1* | 0.7 | 6 | 33.3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
लिस्ट ए | 27 | 10 | 37 | 5 | 19 | 12.3 | 82 | 45.1 | 0 | 0 | 5 | 0 |
पहली श्रेणी | 10 | 10 | 65 | 0 | 18* | 21.7 | 159 | 40.9 | 0 | 0 | 8 | 0 |
दिलशान मदुशंका नेट वर्थ (Dilshan Madushanka Net worth)
अगर बात की जाए दिलशान मदुशंका नेट वर्थ के बारे तो इनको हाल ही में IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के द्वारा इनको 4.6 करोड़ में खरीदा गया है, इनकी कमाई का मुख्य जरिया इनका सफल क्रिकेटर होना हैं। विभिन्न सूत्रों से हम दिलशान मदुशंका नेट वर्थ का अनुमान अंदाजन $1मिलियन से $4 मिलियन तक बताई जा रही हैं।
दिलशान मदुशंका सोशल मीडिया हैन्डल (Dilshan Madushanka Social Media)
@DilshanMadushanka | |
@DilshanMadushanka | |
@DilshanMadushanka |
इनके बारे में भी पढ़ें: नमन धीर का जीवन परिचय
Conclusion (निष्कर्ष)
आज के लेख दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय में हमने उनकी जन्म तिथि (Birth date), जन्म स्थान(Birth place),IPL 2024, क्रिकेट करियर (Cricket Career), Stats, परिवार(Family), गर्लफ्रेंड(Girlfriend), सोशल मीडिया, जाति(Caste), धर्म(Religion), नेट वर्थ(Net worth) आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की हैं। हमें आशा हैं कि दिलशान मदुशंका का जीवन परिचय के बारे में जानकर आपको जरूर कुछ न कुछ सीखने को मिला होगा।
FAQ’s
दिलशान मदुशंका का जन्म कब हुआ था?
दिलशान मदुशंका का जन्म 18 सितम्बर 2000 को हंबनटोटा, श्रीलंका में हुआ था।
दिलशान मदुशंका के पिता का क्या नाम हैं?
दिलशान मदुशंका पिता के पिता नाम सुजीत कृष्णथा हैं।
दिलशान मदुशंका हाइट (Dilshan Madushanka Height) कितनी हैं?
दिलशान मदुशंका की हाइट 5 फीट 9 इंच हैं।
दिलशान मदुशंका किस टीम से IPL 2024 खेलने वाले हैं?
दिलशान मदुशंका मुंबई इंडियंस (MI) टीम की तरफ से इस IPL 2024 में खेलेंगे।
कौन हैं दिलशान मदुशंका की गर्लफ्रेंड?
दिलशान मदुशंका की गर्लफ्रेंड निमाशा नानायक्कारा हैं।
दिलशान मदुशंका को IPL Auction 2024 में कितने में खरीदा?
दिलशान मदुशंका को IPL Auction 2024 में MI टीम ने 4.6 करोड़ में खरीदा हैं।